
brutality at farmhouse, one arrested : रोहतक। रोहतक के साथ लगते महम के गांव खरकड़ा के एक फार्म हाउस पर गुरुग्राम की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पीड़ित महिला की शिकायत पर महम की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के अनुसार वह गुरुग्राम की रहने वाली है और अपनी सहेली से मिलने के लिए देव कॉलोनी आई थी। उन्हें कुत्तों से बहुत लगाव है। इसके चलते उन्होंने अपनी सहेली से कुत्ता खरीदने की बात की। उनकी बात सुनकर सहेली ने एक नंबर दिया और कहा कि इस व्यक्ति के पास कुत्तों का फार्म हाउस है। महिला ने युवक से फोन पर बात की और पीजी से रात करीब 8 बजे निकल गई और बस से मदीना गांव पहुंच गई। मामले में महम थाना एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि महम के गांव खरकड़ा के एक फार्म हाउस पर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया।
जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। महिला ने बताया कि जिस शख्स से उसकी बात हुई थी। उसने उन्हें मदीना स्कूल के पास बुलाया। इसके चलते वह बस में बैठी और वहां से ऑटो लेकर उक्त जगह स्कूल के पास पहुंची। यहां आरोपी अपनी गाड़ी लेकर आया और उसे बैठाकर गांव खरकड़ा में फार्म हाउस ले गया। महिला ने बताया कि फार्म हाउस पर पहले से 4 लोग और बैठे थे। इसके बाद आरोपी उसे कमरे में लेकर गया और कहा कि तुम यहां बैठो। मैं कुत्ता लेकर आता हूं। आरोप है कि करीब 15 मिनट बाद आरोपी वापस आया और दरवाजा बंद कर दिया।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...