Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने बड़े भाई को 8 बार ट्रैक्टर से कुचल बेरहमी से मार डाला, बचाने की जगह VIDEO बनाते रहे लोग

October 26, 2023

अपने बड़े भाई को 8 बार ट्रैक्टर से कुचल बेरहमी से मार डाला, बचाने की जगह VIDEO बनाते रहे लोग

नेशनल डेस्क: आज के समय में लोग कितने बेदर्द और निर्मम हो गए हैं, इसका ताजा उदाहरण राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के अड्डा गांव में देखने को मिला। यहां एक मामूली से विवाद के चलते एक शख्स को बेरहमी से मार दिया गया और लोग तामशबीन बने वीडियो बनाते रहे। एक शख्स ने मृतक पर पर आठ बार ट्रैक्टर चलाया और उसे कुचल दिया। वहां भीड़ मौजूद थी लेकिन किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि कोई उस शख्स को बचाए। हालांकि सभी वीडियो बनाने में मशगूल रहे।

 

मृतक की पहचान निरपत सिंह गुर्जर (30) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गांव में बहादुर सिंह गुर्जर अपने परिवार के साथ रहता है। बहादुर सिंह गुर्जर का निरपत पुत्र अतर सिंह गुर्जर के परिवार के साथ विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों परिवारों के बीच लड़ाई-झगड़े हो चुका है। 20 अक्तूबर को दोनों परिवारों के बीच एक बार फिर से लड़ाई हुई और मामला थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों के 22 लोगों को पाबंद कर दिया था।

 

बुधवार (25 अक्तूबर) की सुबह अतर सिंह गुर्जर को पता चला कि बहादुर सिंह पक्ष के लोग विवादित जमीन को ट्रैक्टर से जोतने के लिए चले गए। अतर सिंह गुर्जर के परिवार वाले जब इसका विरोध करने पहुंचे तो खेत की जुताई के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद बहादुर सिंह पक्ष के लोग घर चले गए लेकिन अतर सिंह के छोटे बेटे दामोदर सिंह को इतना गुस्सा आ गया कि उसने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने ही बड़े भाई को मार डाला।

 

दामोदर ने अपने बड़े भाई निरपत सिंह के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। परिवार के लोग जैसे ही निरपत को उठाने आए, दामोदर ने एक बार फिर निरपत को कुचल दिया। इस तरह उसने 8 बार निरपत को ट्रैक्टर से रौंद डाला। गांव के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए लेकिन किसी ने भी दामोदर को रोकने की कोशिश नहीं की। आठ बार कुचले जाने के बाद निरपत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया और दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें