Site icon Dainik Savera Times

BSF ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के समीप संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर बरसाईं गोलियां

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां बरसाईं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे खानेतर में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने सीमा पार से ड्रोन को उड़ते हुए देखा।

अधिकारियों के मुताबिक जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए तीन दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट जारी किया गया और पूरे इलाके की कड़ी घेराबंदी की गई है। इलाके में छानबीन के लिए आज सुबह व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से हथियार और मादक पदार्थों को इस पार गिराने के उद्देश्य से उड़ाए गए ड्रोन के बारे में सूचना देने वाले को तीन लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है ताकि गिराये गये सामान को बरामद किया जा सके।

Exit mobile version