अब नई डिजिटल पैटर्न यूनिफॉर्म में दिखेंगे BSF जवान…50 फीसदी खाकी, 45 फीसदी ग्रीन कलर और डिजिटल पैटर्न
May 29, 2025
BSF Digital Pattern Uniform : नई दिल्ली: अगर आप आने वाले समय में बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों को एक नई तरह की वर्दी (कॉम्बैट ड्रेस) में देखें, तो हैरान मत होइए। बीएसएफ अब अपनी पुरानी ड्रेस की जगह एक नई डिज़ाइन वाली डिजिटल पैटर्न वाली ड्रेस अपना रही है। सेना और सीआरपीएफ की तरह BSF का कॉम्बैट ड्रेस डिजिटल पैटर्न का होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है और एक साल के भीतर पूरा का पूरा BSF नये कॉम्बैट ड्रेस में दिखेगा। इसमें 50 फीसदी खाकी , 45 फीसदी ग्रीन , 5 फीसदी ब्राउन कलर होगा।
नई ड्रेस में कौन-कौन से रंग होंगे?
नई ड्रेस का रंग संयोजन इस तरह होगा
- 50% खाकी (हल्का भूरा)
- 45% हरा
- 5% भूरा रंग
- यह रंग मिलाकर ड्रेस का डिज़ाइन ऐसा बनाया गया है कि यह बॉर्डर के इलाकों में आसानी से छुपने में मदद करेगा।
नई ड्रेस का कपड़ा कैसा होगा?
- बीएसएफ की नई वर्दी सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि पहनने में भी आरामदायक होगी।
- पहले की ड्रेस में 50% कॉटन और 50% पॉलिएस्टर था।
- अब की नई ड्रेस में 80% कॉटन, 19% पॉलिएस्टर और 1% स्पैन्डेक्स होगा।
- स्पैन्डेक्स की वजह से ड्रेस में थोड़ा खिंचाव रहेगा, जिससे चलने-फिरने में आसानी होगी।

डिजिटल प्रिंट क्या है और क्यों खास है?
- पहले की ड्रेस पर पैटर्न कपड़े के ऊपर छपाई से बनाया जाता था।
- अब डिजिटल प्रिंट फाइबर के अंदर तक होगा, जिससे यह प्रिंट लंबे समय तक टिकेगा और जल्दी खराब नहीं होगा।
- बीएसएफ ने खुद डिज़ाइन किया है यह ड्रेस
इस नई ड्रेस का डिज़ाइन बीएसएफ ने खुद अपने स्तर पर तैयार किया है।
- एक से डेढ़ साल तक अधिकारियों ने इसपर मेहनत की है।
- बीएसएफ ने इस डिजिटल प्रिंट और ड्रेस की सिलाई का पेटेंट भी करा लिया है।
बिना इजाजत कोई नहीं बना सकता यह ड्रेस
- यह डिज़ाइन और पैटर्न अब बीएसएफ की कानूनी संपत्ति है।
- बिना बीएसएफ की मंजूरी के कोई व्यक्ति इस तरह की ड्रेस नहीं बना सकता और न ही पहन सकता है।
- अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उसे जेल भी हो सकती है।
- बीएसएफ कहां-कहां तैनात है?
बीएसएफ की कुल ताकत लगभग 2 लाख 70 हजार जवानों की है
ये जवान पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा पर तैनात हैं। इसके अलावा ये नक्सल, आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी अभियानों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं।