Dainik Savera Times

नए अवतार में नजर आएंगे BSF के जवान, अधिकारियों ने खुद ही डिजाइन किया कॉम्बैट ड्रेस

BSF New Dress

BSF New Dress : बॉर्डर पर तैनात हमारे जवान अब एक नए अवतार में नजर आने वाले है। इसके लिए बॉर्डर सेक्योरिटी फाॅर्स ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। BSF के जवान अब एक शानदार कॉम्बैट ड्रेस में नजर आएंगे। BSF की नई ड्रेस अब डिजिटल पैटर्न की होगी। ड्रेस में बदलाव के लिए प्रोसेस शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 1 साल का समय लग सकता है। इस ड्रेस में 50% खाकी, 45% हरा और 5% ब्राउन रंग होगा।

नई ड्रेस का कपडा बहुत ही आरामदेह है। इस ड्रेस को बनाने में इस्तेमाल होने वाले धागे पहले से अधिक मजबूत होंगे। नई कॉम्बैट ड्रेस में 80% कॉटन, 19% पोलिस्टर और 1% स्पैन्डेक्स है। ये कपडा थोड़ा लचीला होगा। डिजिटल प्रिंट होने के कारण इसकी छपाई फाइबर के अंदर तक होगी। जबकि मौजूदा ड्रेस को बनाने के लिए 50% कॉटन और 50% पॉलीस्टर का इस्तेमाल किया जाता है। इसका प्रिंट फाइबर के ऊपरी हिस्से में ही होता था।

लगभग डेढ़ साल तक BSF के अधिकारियों ने मेहनत करके इसका डिजाइन इनहाउस ही डेवलप किया है। BSF की ओर से इसके प्रिंट का पेटेंट भी करवा लिया गया है। इतना ही नहीं BSF ने इसकी सिलाई का भी पेटेंट करवा लिया है। BSF की इजाजत के बिना यदि कोई व्यक्ति डिजिटल प्रिंट का कोई भी कपडा पहनता है या सिलवाता है तो उसको सीधा जेल होगी।

Exit mobile version