Site icon Dainik Savera Times

BSF Recruitment 2025: हेड कांस्टेबल के 1100 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

BSF Recruitment 2025: अगर आप सेना या सुरक्षाबलों में नौकरी करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1121 पदों को भरा जाएगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होकर 23 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

रिक्ति विवरण

हेड कांस्टेबल (RO): 910 पद
हेड कांस्टेबल (RM): 211 पद
कुल पद: 1121

महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन की शुरुआत: 24 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट: rectt.bsf.gov.in

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से होगा, जिसमें शामिल हैं:

1. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
3. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
4. दस्तावेज़ सत्यापन

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी।
यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी।
प्रश्न पत्र 2 घंटे की अवधि का होगा।
प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा।
परीक्षा BSF मुख्यालय द्वारा निर्धारित तिथि और समय पर देशभर के चयनित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क

UR, OBC और EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये प्रति पद रखा गया है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए किया जा सकेगा। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विभागीय उम्मीदवार, भूतपूर्व सैनिक और अनुकंपा नियुक्ति वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

Exit mobile version