Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में BSF ने पंजाब में 294 ड्रोन किए जब्त, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा…

March 18, 2025

2024 में BSF ने पंजाब में 294 ड्रोन किए जब्त, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा…

नेशनल डेस्क : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 2024 में पंजाब में 294 ड्रोन जब्त किए हैं। राय ने यह भी कहा कि इन ड्रोन से निपटने के लिए पंजाब सीमा पर ड्रोन रोधी प्रणाली लगाई गई है। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘विभिन्न स्नेतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 2024 में पंजाब सीमा पर 294 ड्रोन जब्त किए हैं।’’

मंत्री ने कहा कि ड्रोन से तस्करी के खतरे का मुकाबला करने के लिए ड्रोन रोधी प्रणाली लगाने, ड्रोन के बारे में प्राप्त सूचनाओं को तुरंत बीएसएफ मुख्यालय, भारतीय वायु सेना और स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ साझा करने जैसे कई कदम उठाए गए हैं।

विभिन्न चौकियों पर निगरानी

उन्होंने कहा कि मानव रहित वायु यानों (यूएवी) और ड्रोन द्वारा अपनाए गए मार्ग की पहचान करने और उनसे निपटने के लिए तैयार रहने के लिए आसपास की सीमा चौकियों और नाकों तथा निगरानी चौकियों को सतर्क किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘यूएवी और ड्रोनों पर दिन और रात निगरानी उपकरणों की मदद से नजर रखी जाती है या उनका पीछा किया जाता है, खुफिया नेटवर्क और सहयोगी एजेंसियों के साथ समय पर समन्वय को मजबूत किया गया है, और तस्करों को पकड़ने के लिए विभिन्न चौकियों पर निगरानी रखी जाती है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें