Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSNL का नया धमाका! लॉन्च किया 30 दिन वाला सस्ता प्लान, जानें पूरी डिटेल्स

September 27, 2025

BSNL का नया धमाका! लॉन्च किया 30 दिन वाला सस्ता प्लान, जानें पूरी डिटेल्स

BSNL 4G Offer : सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है, जिसमें पूरे भारत में कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ कई अतिरिक्त बेनिफिट्स दिए गए हैं। बीएसएनएल का यह नया प्लान Airtel, Jio और Vi के मुकाबले लगभग 40% तक सस्ता है। BSNL का यह नया सस्ता प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो कम कीमत में बेहतर नेटवर्क और डेटा सुविधाएं चाहते हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

BSNL का नया प्लान और बेनिफिट्स

बता दें कि बीएसएनएल का यह प्रीपेड प्लान 225 रुपये में उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS भी शामिल हैं।

यूजर्स को BSNL के हर प्रीपेड प्लान के साथ BiTV का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। BiTV में 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और विभिन्न OTT ऐप्स शामिल हैं, जिससे यूजर्स अपने मोबाइल पर मनोरंजन का पूरा अनुभव ले सकते हैं।

4G सर्विस पूरे देश में लॉन्च

बीएसएनएल की 4G सेवा पूरे देश में शुरू हो गई है। कंपनी के 9 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स को इसका फ़ायदा मिलेगा। बीएसएनएल की 4G सेवा पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसके अलावा, कंपनी का 4G नेटवर्क पूरी तरह से 5G-रेडी है और कंपनी जल्द ही 5G सेवाएँ शुरू करेगी। बीएसएनएल 97,500 नए मोबाइल टावर भी लगाएगा, जिससे यूज़र्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

निजी कंपनियों के मुकाबले सस्ता

Airtel और Vi का 30 दिन का समान प्लान 399 रुपये में उपलब्ध है। BSNL के नए 225 रुपये वाले प्लान के मुकाबले यूजर्स को इन कंपनियों के प्लान के लिए 174 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। निजी कंपनियों के प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2.5GB डेटा, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 SMS जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें