Site icon Dainik Savera Times

बुराड़ी में इमारत के मलबे में अभी भी 12 से 15 लोग फंसे हो सकते हैं : DCP

Building Collapsed in Burari

Building Collapsed in Burari

Building Collapsed in Burari : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम को एक चार मंजिला इमारत गिरने से दबे लोगों को राहत एवं बचाव टीम निकाल रही है। इस घटना पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि यह बिल्डिंग हाल ही में बनी थी और करीब एक से डेढ़ साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। फिलहाल जानकारी के अनुसार, इसमें कोई स्थायी निवासी नहीं था, केवल श्रमिकों का आना-जाना था।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया, ‘सोमवार की शाम करीब 6:52 बजे पीसीआर कॉल आई थी कि कौशिक एन्क्लेव, बुराड़ी में एक बिल्डिंग गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कौशिक एन्क्लेव में स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग का ढहना पाया गया।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें पुलिस, फायर टीम, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीम शामिल थीं। अब तक कुल 10 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जबकि, अभी भी 12 से 15 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं।‘

उन्होंने कहा, ‘रेस्क्यू टीम से मिली जानकारी के अनुसार, यह बिल्डिंग हाल ही में बनी थी और करीब एक से डेढ़ साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। फिलहाल जानकारी के अनुसार, इसमें कोई स्थायी निवासी नहीं था, केवल श्रमिकों का आना-जाना था। हालांकि, इस बारे में और जानकारी कुछ समय बाद मिल सकेगी।‘

उन्होंने कहा, ‘रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह से प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है, जिसमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के साथ-साथ उन्हें चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जा रही है। इस घटना की जांच के बाद बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और संबंधित अधिकारियों की टीमें पूरी तरह से जांच में जुटी हैं।‘

Exit mobile version