Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुलंदशहर : पुलिस के साथ मुठभेड में इनामी बदमाश गिरफ्तार

September 2, 2023

बुलंदशहर : पुलिस के साथ मुठभेड में इनामी बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की छतारी थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश लटूरी बंजारा गोली लगने से घायल हो गया है और इसका एक साथी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया है।पुलिस क्षेत्रधिकारी अन्विता उपाध्याय ने आज यह जानकारी देते हुए बताया की छतारी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार को सूचना मिली कि कुछ बदमाश पहासू रोड स्थित मंडी के पास एक बाग में किसी वारदात को अंजाम देने इकट्ठे हैं। पुलिस ने गुरुवार की देर रात में मौके पर पहुंचकर बदमाशों को ललकारा अपनेको घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी फायरिंग करता हुआ अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल बदमाश की शिनाख्त लटूरी मूल निवासी रोहिदा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर हाल निवासी नगला बंजारा थाना छतारी बुलंदशहर के रूप में हुई उसके कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।उन्होंने बताया कि लटूरी के विरुद्ध कई थानों में अपराधिकवाद दर्ज हैं उसके विरुद्ध शिकारपुर थाने में आईपीसी की धारा 395 ,412 के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें वह फरार घोषित है और गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित है। घायल लटूरी को इलाज के लिए पहासू चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें