Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात: अमरेली में मदरसे पर चला बुलडोजर, मौलाना का पाकिस्तान से निकला था कनेक्शन

May 13, 2025

गुजरात: अमरेली में मदरसे पर चला बुलडोजर, मौलाना का पाकिस्तान से निकला था कनेक्शन

अमरेली। गुजरात के अमरेली में मौलाना मोहम्मद फजल अब्दुल अजीज शेख के मदरसे पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने मौलाना के मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। मामला अमरेली के धारी इलाके में स्थित हीमखडिपारा क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद फजल अब्दुल अजीज शेख द्वारा संचालित मदरसे की जगह को सरकार ने लाभार्थयिों को आवंटित किया था। उसी प्लॉट पर यह मदरसा खड़ा किया गया था।

हाल ही में पुलिस जांच में मौलाना के व्हाट्सएप में ‘पाकिस्तान‘ से जुड़े कई व्हाट्सएप ग्रुप्स पाए गए थे। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए एसपी और कलेक्टर की अलग-अलग टीमें मदरसे की जांच कर रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसे को ध्वस्त कर दिया।

डिप्टी एसपी पीआर राठौड़ ने बताया कि धारी में एक मदरसा संचालित था और जांच के दौरान मौलाना द्वारा मदरसे से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए दिए, जिससे यह साबित हो सके कि ये मदरसा उनका था। इसके बाद प्रशासन ने मदरसे को गिराने के लिए आदेश पारित किया और अब मदरसे को गिराने की कार्रवाई जारी है।उन्होंने कहा कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और इलाके में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। अगर ऐसी परिस्थिति बनती है तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। प्रांतीय अधिकारी हर्षवर्धन सिंह जडेजा ने बताया कि धारी में जिस जगह मदरसा संचालित था, वो जगह गरीब लाभार्थयिों को आवंटित की गई थी। जांच के बाद मदरसे को गिराने की कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में की जा रही है जब सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले किए जिसको भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने बहुत हद तक नाकाम कर दिया। फिलहाल दोनों देशों में संघर्ष विराम है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें