गुरुग्राम। यहां की पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर पर कार्रवाई की है। सेक्टर 40 के कन्हई गांव में रहने वाले सतपाल इलियास पर आरोप है कि वह लंबे समय से नशा तस्करी कर रहा है।
दूसरे राज्यों से लाता है नशा
गुरुग्राम पुलिस एक और बड़े नशा तस्कर के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही है। सेक्टर 40 थाना क्षेत्र के कन्हई गांव में रहने वाले सतपाल इलियास नाम के नशा तस्कर की पहचान की गई। यह 2020 से गांजा तस्करी में सक्रिय था। दूसरे राज्यों से गांजा लाकर यह हरियाणा में सप्लाई करता था। इस पर नशा तस्करी व अन्य मामलों में कुल सात केस दर्ज है। यह कई बार जेल भी जा चुका है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिकंदरपुर की टीम ने आरेपित को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया।
नशे के पैसे बनाया था ये भवन
जांच में पता चला कि इस आरोपित ने नशा तस्करी से कमाए हुए रुपये से कन्हई गांव में पांच मंजिल का राधा रानी के नाम से पीजी बनाया हुआ है। गुरुग्राम पुलिस जिला प्रशासन के सहयोग से इसकी बिल्डिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रही है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

