Site icon Dainik Savera Times

2029 तक मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पूरी तरह से हो जाएगी चालू : अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 2029 तक चालू हो जाएगी और गुजरात में सूरत और बिलिमोरा के बीच भारत के पहले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का 50 किमी का हिस्सा 2027 तक खुलने की उम्मीद है। वैष्णव ने निर्माणाधीन सूरत स्टेशन का निरीक्षण किया, जिसमें ट्रैक बिछाने और पहला टर्नआउट शामिल था। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, बुलेट ट्रेन से मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी 2 घंटे 7 मिनट में तय की जा सकेगी, जबकि गूगल मैप्स पर यह दूरी 9 घंटे की दिखाई जाती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘पहले बुलेट ट्रेन प्रोजैक्ट की कुल प्रगति बहुत अच्छी रही है।

सूरत और बिलिमोरा के बीच पहला 50 किमी का सैक्शन 2027 तक खुल जाएगा। 2028 तक, ठाणो-अहमदाबाद सैक्शन चालू हो जाएगा और 2029 तक पूरी मुंबई-अहमदाबाद लाइन खुल जाएगी।‘ केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया, जिसमें ट्रैक के किनारे वाइब्रेशन एब्जॉर्ब करने वाले सिस्टम और तेज हवा और भूकंप से निपटने के लिए खास सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूरत स्टेशन पर निर्माण कार्य पूरा हो गया है और ट्रैक जोड़ने के साथ-साथ फिनिशिंग और यूटिलिटी का काम चल रहा है। पहले टर्नआउट को रोलर बियरिंग और कंपोजिट स्लीपर जैसी एडवांस्ड टैक्नोलॉजी से लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM YOGI ने महिलाओं और बेटियों के नाम लिखा संदेश

Exit mobile version