Dainik Savera Times

iPhone 16 पर बंपर डिस्काउंट, बस इतनी रह गई कीमत

टेक डेस्क: Apple का iPhone 16 इस वक्त लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। यह कंपनी की पिछले साल की फ्लैगशिप सीरीज़ का बेस मॉडल है, जिसमें Apple का खुद का A18 प्रोसेसर और शानदार डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। अब इस फोन पर Flipkart ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसे देखकर iPhone खरीदने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

डिस्काउंट

Flipkart पर iPhone 16 (128GB) वेरिएंट की कीमत अब घटकर सिर्फ 62,999 रुपये रह गई है। जबकि इसकी असली कीमत 79,900 रुपये है यानी ग्राहकों को सीधे 19,000 रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा अगर आपके पास Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड है, तो आपको अतिरिक्त 2,500 रुपये की छूट भी मिलेगी। यह फोन Black, Pink, Ultramarine, White और Teal इन पांच खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: मच्छरदानी काट 4 साल की मासूम को उठा ले गया आरोपी, फिर बनाया हवस का शिकार

खूबियां

चिपसेट- iPhone 16 में Apple का A18 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 5-कोर GPU मौजूद है। यह चिपसेट स्मूथ परफॉर्मेंस और तेज़ स्पीड के लिए जाना जाता है। फोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें आने वाले कई नए अपडेट्स भी मिलेंगे।

कैमरा- iPhone 16 में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जो 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहद क्लियर और नेचुरल रिजल्ट देता है।

बैटरी- फोन में 3561mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग और MagSafe वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है।

बता दें परफॉर्मेंस, कैमरा और डिज़ाइन तीनों ही मामलों में iPhone 16 अपनी कीमत पर एक शानदार विकल्प साबित हो रहा है। अगर आप iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन हो सकता है।

ये भी पढ़ें: देश में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम, गुजरात ATS ने ISIS के 3 टेररिस्ट को किया गिरफ्तार

Exit mobile version