Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारातियों से भरी बस की ट्रक टकराई, 3 की मौत, 10 घायल

November 13, 2024

बारातियों से भरी बस की ट्रक टकराई, 3 की मौत, 10 घायल

Bus Accident : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे 2 पर प्रयागराज से नोएडा को एक बारात लेकर जा रही बस खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गई और 10 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये।

यहां के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव के सामने यह घटना घटित हुई है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने यहां बताया कि आज सुबह में प्रयागराज से चलकर नोएडा को जा रही एक बस जिसमें 50 बाराती सवार थे, यह बस कल्याणपुर थाना के मौहार गांव के सामने खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे बस के परखचे उड़ गए।

इस दुर्घटना में बस में सवार कुमकुम सिंह (20) निवासी गया बिहार और किरण देवी (55) औरंगाबाद बिहार तथा 5 वर्षीय आदित्य राज उर्फ टिंकू निवासी गया की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि 10 यात्रियों को बुरी तरह से चोटे आई जिसमें तीन यात्री मनोरमा और पवन मिश्र तथा रोशन सिंह यह तीनों बिहार के रहने वाले हैं इन्हें कानपुर रेफर किया गया है, बाकी 7 लोग कल्याणपुर PHC में अपना इलाज कर रहे हैं।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। शवो को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। ट्रक और बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें