Site icon Dainik Savera Times

प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, 4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

Parbhani-Pathri Highway road accident

Parbhani-Pathri Highway road accident

नेशनल डेस्क: शनिवार सुबह तड़के परभणी-पाथरी हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक एक प्राइवेट बस से टकरा गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा परभणी-पाथरी मार्ग पर राहुल जिनिंग के पास अंधरवाड़ मारुति मंदिर इलाके में हुआ। बस परभणी से पुणे की ओर जा रही थी, तभी उसकी टक्कर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से हो गई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने बस को नुकसान भी पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ड्रग तस्करी को लेकर नाव पर किया हमला, 3 लोगों की गई जान

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को बिगड़ने से रोका। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात को फिर से चालू किया, क्योंकि हादसे के समय ट्रैफिक जाम लग था और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के सही कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: पासिंग आउट परेड में सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- ‘NDA में जो शुरू होता है, वो जीवन भर साथ रहता है’

 

Exit mobile version