नेशनल डेस्क: कोटा में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला शीशा पूरी तरह टूट गया। बस के केबिन में बैठे तीन यात्री बाहर सड़क पर जा गिरे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें: Delimitation Bill 2026: ‘सपा का बस चले तो वह घरों की जाति तय कर दे’, विपक्ष पर बरसे अमित शाह
रात में चला लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन
दुर्घटना की सूचना रात करीब 12:30 बजे मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
यह हादसा आरके पुरम थाना क्षेत्र के नयागांव ओवरब्रिज के पास हुआ। बस के पलटने के बाद कई यात्री उसके अंदर फंस गए थे। करीब दो घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाला गया।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
कोटा शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा घायल हैं। सभी घायलों को तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार ज्यादातर यात्री मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भिंड के रहने वाले थे।
जांच जारी
फिलहाल हादसे के असली कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि अचानक कुछ मवेशियों के सड़क पर आ जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली, हालत गंभीर
मेष: दिन शुभ रहेगा...