Site icon Dainik Savera Times

Lucknow Expressway पर कंटेनर से टकराने से बस में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, दो दर्जन यात्री झुलसे

Lucknow Expressway bus fire

Lucknow Expressway bus fire

नेशनल डेस्क: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात करीब दो बजे दर्दनाक हादसा हो गया। मटसेना थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 46 किलोमीटर पर कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस आगे जा रहे कंटेनर से टकरा गई। टकराने से बस पटल गई और उसमें आग लग गई।

आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें: हादसे का शिकार होने से बचा एयर इंडिया का विमान, लैंडिंग के दौरान फ्लाइट के इंजन में लगी आग

इस हादसे में बस चालक शंभू की स्टियरिंग में फंस गया, जिसके कारण उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई। बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिसमें से दो दर्जन यात्री झुलस गए, जिनमें से एक दर्जन की हालत काफी गंभीर है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी और सीएफओ सत्येंद्र पांडे मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: Today weather 22 May 2026: इस राज्य में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें दिल्ली-यूपी और राजस्थान को कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Exit mobile version