Site icon Dainik Savera Times

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद बस में आग लगी, सभी यात्री सुरक्षित

पुणे/मुंबई। मुंबई-पुणो एक्सप्रेसवे पर 35 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस का टायर फटने से शनिवार को उसमें आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यह घटना पुणे जिले की मावल तालुक में आढे गांव में सुबह लगभग सात बजे हुई। एक दमकल अधिकारी ने बताया, ‘‘बस मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणो की ओर जा रही थी। जब वह मावल में अधे गांव पहुंची तो उसका एक टायर फट गया और उसके तुरंत बाद बस में आग लग गई।’’ उन्होंने बताया कि सभी 35 यात्रियों और बस चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है।

Exit mobile version