Site icon Dainik Savera Times

Odisha में दीवार से टकराने के बाद पुल से लटकी बस, 30 लोग बचे बाल-बाल

भुवनेश्वरः ओडिशा के कटक जिले में मंगलवार को 30 लोग उस समय बाल-बाल बच गए जब एक बस महानदी पर बने एक पुल की दीवार से टकराने के बाद काफी देर तक पुल से लटकी रही। इन लोगों को बाद में वाहन से निकाला गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। बांकी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक काबुली बारिक ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 10.30 बजे जतिमुंडिया-सुवर्णपुर पुल पर हुई जब बस अंगुल से भुवनेश्वर जा रही थी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

बस चालक श्रीकांत बेहरा ने कहा, ‘‘हालांकि मैंने ब्रेक लगाया और बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन यह पुल के किनारे पर बनी दीवार से टकरा गई। बस के अगले दो पहिए पुल से लटक रहे थे। अन्य वाहनों में सफर कर रहे लोग बस के यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रुक गए।’’ बारिक ने कहा कि चालक समेत सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः देवरिया नरसंहार : सदमे में है आठ साल का बच्चा, Police कर रही जांच 

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।’’ उन्होंने बताया कि बस को बाद में पुल से हटा दिया गया। बस सुबह 7.45 बजे अंगुल से रवाना हुई थी और इसे दोपहर 12 बजे भुवनेश्वर पहुंचना था। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि यदि बस और आगे बढ़ जाती तो वह पुल से नीचे गिर सकती थी, जिसके परिणामस्वरूप एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Exit mobile version