Site icon Dainik Savera Times

भारी बारिश के कारण तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप

Child Accident Today

Child Accident Today

Bus of Pilgrims Overturned : तमिलनाडु में चेन्नई के पास देवी मेलमारुवाथुर अम्मन मंदिर की तीर्थयात्रा पर गए करीब 40 लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित जिस निजी बस में यात्रा कर रहे थे, वह तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के ऊथांगराई के पास भारी बारिश के कारण पलट गई।

रिपोर्टों के अनुसार, बस में कुल 52 लोग यात्रा कर रहे थे। बस को तीर्थयात्रा के लिए एक समूह ने किराए पर लिया था। भारी बारिश के कारण चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई, जिससे करीब 40 तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कृष्णागिरी के सरकारी अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण कृष्णगिरी राजमार्ग पर कुछ घंटों के लिए यातायात बाधित रहा। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Exit mobile version