
उन्नाव। दिल्ली से बिहार जा रही एक स्लीपर बस के पलटने से एक दारोगा और कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 32 लोग घायल हो गए। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच चल रही है। माना जा रहा है कि इसका करण चालक को झपकी लगना रहा होगा। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर औरास क्षेत्र में हुआ।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में तेज रफ्तार स्लीपर बस चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में बैठे एक दारोगा और कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 32 लोग घायल हो गए। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। दारोगा रामचंद्र एक कैदी छत्रपाल को बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली लाया गया था। दोनों बयान कराकर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई।
बस के डिवाइडर से टकराने के बाद यात्री खिड़की से उछलकर एक्सेप्रेसवे के नीचे गिर गए। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बिहार प्रांत के दारोगा एक कैदी समेत छह को मृत घोषित कर दिया अन्य का इलाज चल रहा है। एएसपी शैलेंद्र लाल समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था कराई। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस और यूपीडा ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
Also Read :-