Site icon Dainik Savera Times

Bus Stand स्टैंड पर यात्रियों पर चढ़ी बस, 3 की मौत, कई घायल

विजयवाड़ाः विजयवाड़ा (Vijayawada) में सोमवार को पंडित नेहरू बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे यात्रियों पर एक बस के चढ़ने से 3 लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। राज्य के स्वामित्व वाली आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) की बस बाड़ से टकराकर प्लेटफॉर्म (Platform) पर चढ़ गई और यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।

पीड़ितों में एक बस कंडक्टर, एक महिला और एक लड़का शामिल है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। यह दुर्घटना प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर उस समय हुई जब गुंटूर के लिए APSRTC मेट्रो लग्जरी बस यात्रियों को लेने के लिए वहां पहुंची थी।पुलिस को संदेह है कि ड्राइवर (Driver) ने रिवर्स गियर की बजाय पहला गियर डाला, जिससे यह हादसा हुआ।

Exit mobile version