Site icon Dainik Savera Times

बक्सर रेल दुर्घटना दुखद, तोड़-फोड़ की आशंका की भी जांच जरूरी : सुशील

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बक्सर रेल दुर्घटना को दुखद बताया और कहा कि इस हादसे के पीछे तोड़फोड़ की आशंका की जांच भी जरूरी है।मोदी ने टोक्यो से बयान जारी कर कहा कि बक्सर रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू हुआ तथा इसकी जांच के आदेश भी दिये गए हैं, जिससे पता चलेगा कि यह हादसा किसी तकनीकी गलती से हुआ है या इसके पीछे तोड़-फोड़ करने वाली ताकतों का हाथ है। उन्होंने कहा कि रेलवे और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाने की घटनाओं के बीच इस हादसे में तोड़फोड़ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता । इस ¨बदु पर भी जांच होनी चाहिए।

भाजपा सांसद ने नार्थ ईस्ट ट्रेन के बेपटरी होने से 4 लोगों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य में लगी एनडीआरएफ की टीम, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में रेलवे सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान देने से दुर्घटनाओं में कमी आयी, लेकिन ओडिशा (बालासोर) के बाद बिहार (बक्सर) की रेल दुर्घटना चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि बक्सर रेल हादसे की जांच रिपोर्ट आने पर सरकार को तुरंत कड़े कदम उठाने होंगे, जिससे यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़े। गौरतलब है कि सुशील कुमार मोदी एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान यात्र पर हैं।

Exit mobile version