Site icon Dainik Savera Times

उपचुनाव के नतीजे नई जनक्रांति का ऐलान : Kamal Nath

भोपालः देश के विभिन्न हिस्सों में हुए उपचुनाव के परिणामों पर कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि ये नतीजे नई जनक्रांति का ऐलान हैं। कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी को उत्तरप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल से लेकर केरल व अन्य जगह विधानसभा व जिला पंचायत तक के उपचुनावों में हर तरफ़ पराजय मिली है, वो भाजपा की नफ़रत भरी और देश-समाज को बाँटनेवाली राजनीति की ही ‘चतुर्दिक हार’ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति को व्यापार बना देनेवाली भाजपाई सोच को जनता ने परास्त किया है। ये मनोवैज्ञानिक रूप से भी भाजपा की हार है। सच्चे देशप्रेम ने झूठे राष्ट्रवाद को हरा दिया है। ये नतीजे एक नयी जनक्रांति का ऐलान हैं।

Exit mobile version