Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में 25 फरवरी के बाद हो सकता है कैबिनेट विस्तार

February 19, 2023

हिमाचल में 25 फरवरी के बाद हो सकता है कैबिनेट विस्तार

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में जल्द कैबिनेट विस्तार होने के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के इस दावे के बाद मंत्री पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। फिलहाल अभी मंत्री के तीन में से दो पद भरे जाने हैं, तीसरा पद 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भरा जा सकता है। पार्टी प्रभारी के मुताबिक 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान पार्टी हाईकमान तय कर देगा कि किन-किन नेताओं को कैबिनेट में जगह मिलेगी। इस दौरान बोर्ड व निगमों में होने वाली ताजपोशी को लेकर भी चर्चा होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें