Site icon Dainik Savera Times

CM Pushkar Dhami की अध्यक्षता में खत्म हुई कैबिनेट बैठक, 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक सोमवार को संपन्न हुई। कैबिनेट बैठक में अन्य विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यम विभाग के पैकेज नीति में संशोधन किया गया।

इसके अलावा पर्यटन नीति में संशोधन, कार्मकि एवं सतर्कता विभाग के ढांचे के संशोधन, खांडसारी नीति को एक साल के लिए आगे बढ़ाने, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। यह भी फैसला लिया गया कि 8वीं पास बच्चे आईटीआई पास करने के बाद सिर्फ हिंदी की परीक्षा पास करके 10वीं पास हो जाएंगे। इसी तरह 10वीं पास बच्चे आईटीआई पास करने के बाद सिर्फ हिंदी की परीक्षा पास करके 12वीं पास हो जाएंगे। बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल और रेखा आर्य मौजूद रहीं। जबकि, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणोश जोशी और प्रेमचंद्र अग्रवाल विदेश दौरे पर हैं।

Exit mobile version