Site icon Dainik Savera Times

सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद पड़ा कलकत्ता लॉ कॉलेज कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा खुला

कोलकाता: परिसर में प्रथम वर्ष की छात्र के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद, 11 दिनों तक बंद रहने के उपरांत साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज सोमवार को भारी सुरक्षा के बीच दोबारा खुल गया। उप-प्राचार्य नयना चटर्जी ने कहा कि केवल प्रथम सैमेस्टर के बीए एलएलबी के छात्र, जिन्होंने अभी तक अपने परीक्षा फॉर्म नहीं भरे हैं, उन्हें औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कॉलेज फिर से खुलने के बाद पहले दिन आने के लिए कहा गया है। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कॉलेज परिसर में सुरक्षा की निगरानी कर रहे थे, जबकि निजी सुरक्षा गार्ड अंदर जाने वाले छात्रों के पहचान पत्र की पूरी तरह जांच कर रहे थे।

सुबह 10 बजे गेट खुलने पर करीब 100 छात्र पहुंचे, जिनमें से कई अपने अभिभावकों के साथ आए थे। कॉलेज द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 2 बजे के बाद किसी भी छात्र को परिसर में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि परिसर में मौजूद सभी शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी अंतिम छात्र के जाने के बाद ही कॉलेज परिसर छोड़ पाएंगे। निर्धारित समय पर गेट बंद होने के बाद सभी शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी कॉलेज से चले गए।

ये भी पढ़ें : जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई… पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से जीवित हूं, जानें नूपुर शर्मा ने ऐसा क्यों कहा

Exit mobile version