Site icon Dainik Savera Times

अनजान नंबर से कॉल उठाते ही कट जाता है फोन? ये है नया साइबर स्कैम, जानें कैसे करें बचाव

New Cyber Scam

New Cyber Scam

New Cyber Scam: देशभर में आरोपी स्कैम के नए नए तरीके आजमा कर लूट की वारदात को अंजाम देते है। बता दें कि आजकल स्कैम का एक और तरीका सामने आया है जसमें अनजान नंबर से बार-बार फोन आना और जैसे ही वे कॉल उठाकर “हेलो” बोलते हैं, कॉल तुरंत कट जाना। यह कोई सामान्य तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक नई तरह की साइबर ठगी की रणनीति हो सकती है, जिसे “साइलेंट कॉल स्कैम” कहा जा रहा है।

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी I4C से जुड़े साइबर दोस्त प्लेटफॉर्म ने इस बारे में लोगों को सतर्क किया है। एजेंसी के अनुसार, स्कैमर्स इस तरीके से सक्रिय मोबाइल नंबरों की पहचान करते हैं।

कैसे काम करता है यह स्कैम?

साइलेंट कॉल स्कैम में ठग एक ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए हजारों नंबरों पर कॉल करते हैं। जब कोई व्यक्ति कॉल रिसीव करके “हेलो” बोलता है, तो सिस्टम उस नंबर को “एक्टिव यूजर” के रूप में चिन्हित कर लेता है और कॉल काट दी जाती है।

इसके बाद ऐसे नंबरों को आगे अन्य साइबर फ्रॉड गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आशंका यह भी रहती है कि इन नंबरों पर बाद में फर्जी कॉल्स, बैंक फ्रॉड या “डिजिटल अरेस्ट” जैसे डराने वाले स्कैम किए जा सकते हैं।

आगे क्या खतरा हो सकता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि एक बार नंबर एक्टिव होने की पुष्टि हो जाने के बाद, उसे स्पैम कॉल्स और धोखाधड़ी वाले मैसेज के लिए टारगेट किया जा सकता है। कई मामलों में लोगों को डराकर उनकी निजी जानकारी या बैंक डिटेल्स हासिल करने की कोशिश भी की जाती है।

ये भी पढ़ें…

कैसे बचें इस तरह के स्कैम से?

अनजान नंबर से आने वाली लगातार कॉल्स को नजरअंदाज करें।

संदिग्ध नंबर को तुरंत ब्लॉक करें।

ऐसे नंबरों पर दोबारा कॉल बैक न करें।

टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दिखाए जाने वाले “स्पैम अलर्ट” पर ध्यान दें।

किसी भी संदिग्ध कॉल की रिपोर्ट साइबर क्राइम पोर्टल पर करें।

Exit mobile version