Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वास्थ्य विभाग भरमौर द्वारा ग्राम पंचायत चौबिया में कैंप का आयोजन

February 14, 2023

स्वास्थ्य विभाग भरमौर द्वारा ग्राम पंचायत चौबिया में कैंप का आयोजन

भरमौर: जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत चौबिया में स्वास्थ्य विभाग भरमौर द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप भरमौर के विधायक डॉ जनक राज के दिशा निर्देशों द्वारा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 150 मरीजों का चैकअप कर उन्हें दवाईयां भी दी गई। इसमें डाक्टर नितिन कुमार, एमपी डब्ल्यू देश राज पटियाल, फार्मासिस्ट नीरज कुमार व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें