Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : चुनाव निशान पर बैठ कर रहे प्रचार, 12 बार करा चुके जमानत जब्त

April 30, 2026

Haryana News : चुनाव निशान पर बैठ कर रहे प्रचार, 12 बार करा चुके जमानत जब्त

सोनीपत। स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। ऐसे में सोनीपत में मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे रमेश खत्री का प्रचार इन दिनों चर्चा का कारण बना है। रमेश खत्री अब तक 12 बार जमानत जब्त करा चुके हैं।

2500 रुपये रोज का दे रहे किराया

बता दें कि निर्दलीय मेयर उम्मीदवार रमेश खत्री को रोड रोलर चुनाव चिह्न मिला है। इसके लए उन्होंने किराये पर रोड रोलर ले लिया। चुनाव प्रचार थमने तक यह रोड रोलर शहर की सड़कों पर उनके प्रचार का मुख्य साधन बना रहेगा। रमेश खत्री ने बताया कि उन्होंने मेयर पद के लिए पहले ही दिन दो सेट नामांकन पत्र भरे थे। समय पर समाजवादी पार्टी से चुनाव चिह्न नहीं मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। चुनाव चिह्न मिलने के बाद 29 अप्रैल से एक छोटा रोड रोलर किराए पर लिया है, जिसका किराया 2500 रुपये प्रतिदिन है। यह रोड रोलर आठ मई शाम पांच बजे तक उनके पास रहेगा। उम्मीदवार ने प्रशासन से बड़ा रोड रोलर लाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति न मिलने पर छोटा रोड रोलर लिया गया। प्रचार के दौरान इसे चलाने के लिए एक ड्राइवर से बात की गई है। फिलहाल कई स्थानों पर रमेश खुद भी रोड रोलर चलाते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों का ध्यान उनकी ओर जा रहा है।

खत्री से चुनाव जीत दो लोग बन चुके सीएम

रमेश खत्री अब तक 12 चुनाव लड़ चुके हैं और इस बार 13वां चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने करनाल विधानसभा से मनोहर लाल खट्टर और नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। अधिकतर चुनावों में उनकी जमानत जब्त हुई, फिर भी उनका हौसला बरकरार है। सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान गांव के निवासी रमेश खत्री की उम्र 64 वर्ष है। उन्होंने बीएससी, बीएड और वकालत की पढ़ाई की है।

चुनाव प्रचार में सक्रिय रहता है परिवार

परिवार के सदस्य हर चुनाव में उनके प्रचार में सक्रिय रहते हैं। रमेश का कहना है कि हर चुनाव में उन्हें करीब 200 से 250 वोट मिलते हैं और इन्हीं समर्थकों का भरोसा बनाए रखने के लिए वे लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। उनका मानना है कि पहचान कम होने के कारण उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाता, फिर भी वे प्रयास जारी रखेंगे।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें