Site icon Dainik Savera Times

विमान की खराबी की वजह से अब तक भारत में ही रुके हैं कनाडा के PM

नई दिल्लीः जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आये कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में खराबी के चलते अब तक नई दिल्ली में ही रुकें हैं। वहीं, इससे पहले सोमवार को ट्रूडो होटल में अपने कमरे में रहे। जस्टिन ट्रूडो के जिस विमान में खराबी आई है वो सीसी-150 पोलारिस है, जो कई संशोधित एयरबस ए310-300 में से एक है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ट्रूडो की भारत सरकार के किसी अधिकारी से कोई आधिकारिक मुलाकात नहीं हुई। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि उन्हें किसी अन्य आधिकारिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला था। जिस कारण कोई अधिकारिक मुलाकात किसी से नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री के लिए वैकल्पिक विमान अब तक नहीं पहुंचा है. विमान खराब होने की घटना पर सवाल उठने लगे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को वहां चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में भारत की कड़ी चिंताओं से अवगत कराया, जो अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं , राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं और वहां भारतीय समुदाय को धमकी दे रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ट्रूडो के साथ बातचीत में मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत-कनाडा संबंधों की प्रगति के लिए ‘‘परस्पर सम्मान और विश्वास’’ पर आधारित संबंध आवश्यक है।

Exit mobile version