Site icon Dainik Savera Times

वायनाड के लिए मेरी बहन से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के केरल में वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से एक दिन पूर्व मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र की सराहना करते इस सीट के लिए कांग्रेस महासचिव को सबसे अच्छा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वह कल्पना नहीं कर सकते कि वायनाड के लिए उनकी बहन से अच्छा कोई और प्रतिनिधि हो सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि सुश्री वाड्रा वायनाड की जरूरतों की एक जुनूनी पैरवीकार और संसद में एक शक्तिशाली आवाज होंगी। गांधी ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, “वायनाड के लोगों के लिए मेरे दिल में एक विशेष स्थान है, और मैं अपनी बहन प्रियंका गांधी से बेहतर उनके लिए किसी और प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता।

Exit mobile version