Site icon Dainik Savera Times

Weather Update: राजधानी दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पंजाब-यूपी के इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में इस वक्त बारिश का कहर जारी है। कही भारी बारिश ने मौसम को सुहाना किया है तो कही आपदा का कारण बना है। वही हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है।

आज दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम

देश की राजधानी यानि दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। IMD के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब में लगातार गर्मी और उमस भरे मौसम के बाद लोगों को बारिश के रूप में बड़ी राहत मिल सकती है। पंजाब में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही आज पंजाब के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में मानसून सीजन की रफ्तार धीमी पड़ रही है।मौसम विभाग की ओर से अगले 6 दिनों के लिए पंजाब के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसके बावजूद सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश के इन राज्यों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करे तो शनिवार को ही यहां के कई जिलों में दिन के समय रुक – रुक कर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आज तेज हवा चलेगी और दिन में रुक-रुक कर वर्षा देखने को मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश में 27 से मानसून होगा फिर सक्रिय

IMD के अनुसार 25 और 26 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जगहों पर मौसम के साफ रहने और जबकि एक दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने 27 और 28 अगस्त यहां भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी वर्षा से कुछ राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कही-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा के हो सकते हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version