नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हैं। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर बताया, ‘ किसानों से जुड़े मुद्दों सहित पंजाब से जुड़े मुद्दों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ विस्तृत बैठक हुई।‘
बताया जा रहा है कि अमरिंदर सिंह ने किसानों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों और तथ्यों से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया। वहीं दोनों नेताओं के बीच आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पंजाब से जुड़े कई अहम मसलों पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कृषि का मुद्दा जल्द ही सभी की संतुष्टि के साथ हल हो जाएगा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ उनकी बेटी और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर भी थीं।