Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर पंहुचा मुंबई, दी जाएगी अंतिम विदाई

June 17, 2025

कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर पंहुचा मुंबई, दी जाएगी अंतिम विदाई

Captain Sumit Sabharwal : अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले एयर इंडिया के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर आज मुंबई पंहुचा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार डीएनए पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके घर पर लाया गया है। कैप्टन सभरवाल का आवास पवई के जल वायु विहार सोसायटी में स्थित है, जहां उनके अंतिम संस्कार के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया है। इस सभा में उनके रिश्तेदार, मित्र, सहकर्मी और शुभचिंतक शामिल होंगे, जो उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित होंगे।

पुलिस बल तैनात-
सुरक्षा के लिए जल वायु विहार भवन के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भीड़ प्रबंधन और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की है, ताकि अंतिम यात्रा में कोई व्यवधान न हो।

एक बेहतरीन पायलट थे सुमित-
कैप्टन सभरवाल अपने पेशेवर जीवन में अपनी कार्यकुशलता और समर्पण के लिए जाने जाते थे। एयर इंडिया में उनके सहकर्मी उन्हें एक जिम्मेदार और प्रेरक पायलट के रूप में याद करते हैं। उनके मित्रों और परिवार ने कहा कि वह न केवल एक बेहतरीन पायलट थे, बल्कि एक दयालु व्यक्ति भी थे जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे।

एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद-
शोक सभा में शामिल होने वालों में एयर इंडिया के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। सोसायटी के निवासियों ने भी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ एकजुटता दिखाई है और शोक सभा के आयोजन में सहयोग किया है।

अहमदाबाद में हुआ था विमान हादसा-
12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हो गई है। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के गैटविक जा रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक यात्री ही बच पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें