Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

February 14, 2026

कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

नेशनल डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू इलाके में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा चाकसू क्षेत्र के टिगरिया मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से आए थे और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुबह करीब 5:30 बजे चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसा कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे 52 पर हुआ।

सूचना मिलते ही चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को चाकसू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे और सभी की इस हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान रेशमा श्रीवास्तव पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक और चालक अनुराग के रूप में हुई है। पांचवें मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सभी मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-52 पर लंबा जाम लग गया। ट्रेलर में भरी बजरी सड़क पर फैल गई, जिससे यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और सड़क को साफ कर यातायात फिर से शुरू कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही।

Video: Valentine पर युवती होटल की चौथी मंजिल से कूदी, Video Viral

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें