Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में कार और ट्रक जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के सात लोगों की हुई मौत

October 29, 2023

राजस्थान में कार और ट्रक जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के सात लोगों की हुई मौत
जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मोगा राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात हनुमानगढ़ शहर थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि मेगा राजमार्ग पर नोरंगदेसर के पास कार और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत में कार सवार परमजीत कौर (60), खुशविन्द्रसिंह  (25) उनकी पत्नी  परमजीत कौर (22), बेटा मनजोत सिंह  (पांच), रामपाल (36) उनकी पत्नी रीना (35), पुत्री रीत (12) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल रामपाल के बेटे आकाशदीप सिंह  (14) और खुशविन्द्र सिंह  की बेटी मनराज कौर (दो) को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रेफर किया गया है।उन्होंने बताया कि कार में सवार एक ही परिवार के नौ लोग एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस घर लौट रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें