नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, महेंद्रवाड़ी और माखननगर के रहने वाले लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वह सभी टवेरा गाड़ी में सवार थे। उनकी गाड़ी अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: आज हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों और मृतकों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 7 घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मृतक और घायल
मृतकों में साहिल यादव पिता हरगोविंद यादव (19), हरि सिंह पिता गणेशराम यादव (57), शुभम मोरप्पा पिता सुखराम (18), विनीत यादव पिता मोहन यादव (22) और संतोष प्रजापति पिता मंगल सिंह प्रजापति, निवासी ठाकुर मोहल्ला (माखननगर) का नाम शामिल है। वहीं घायलों में भारत यादव पिता दामोदर यादव (23), आकाश इवने पिता मुन्नालाल इवने (25), देवांश इवने पिता राम गोपाल इवने (15), अमन यादव पिता केशव प्रसाद यादव (20), विनोद उइके पिता भोलाराम उइके (22), सुमित पिता सुखराम मोरप्पा (20) और राजेश धुर्वे पिता राम भरोस धुर्वे (35) का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: देशभर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट, घर बैठे चेक करें अपने शहर की कीमत