
नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग थिएटर से फिल्म देखकर घर जा रहे थे, तभी उनकी कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में माओवादियों पर बड़ी कार्रवाई, 7 ढेर, 50 से ज्यादा गिरफ्तार
कोंडागांव थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित मसोरा टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 घायल हो गए, इन घायलों में दो की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान लखन माड़वी, भूपेंद्र माड़वी, रूपेश माड़वी, नूतन मांझी और शत्रुघन मांझी के रूप में हुई है। अभी तक इस हादसे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
VD : अमेरिका से भारत लाया जा रहा अनमोल बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई का भाई
मेष: दिन शुभ रहेगा...