नेशनल डेस्क: रुद्रप्रयाग जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई जा गिरी। गाड़ी भीरी से औरिंग की ओर जा रही थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे का शिकार हुए तीन लोगों में से 2 के शवों को बाहर निकाल लिया गया है और तीसरे शव को निकालने की कोशिश की जा रही है।
मृतकों की पहचान
हादसे में मरने वालों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले थे।