Site icon Dainik Savera Times

कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री, खाई में जा गिरी कार, मची चीख-पुकार

Parbhani-Pathri Highway road accident

Parbhani-Pathri Highway road accident

नेशनल डेस्क: पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के करीब स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों घायलों को भवाली सीएचसी पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: Ajab-Gajab: ये है दुनिया का बुलेटप्रूफ जानवर, शरीर पर नहीं होता गोलियों का भी असर

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे में घायल ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट एयरफोर्स पीलीभीत रोड, इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन निवासी, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह का नाम शामिल है।

सीएचसी भवाली के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी ने दम तोड़ दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांचों लोगों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से इंटरस्टेट ई-बस सेवा शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने 100 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

Exit mobile version