Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क से खाई में गिरी कार, घायलों की मदद करने पहुंचे मोहम्मद शमी…सामने आया दिल जीतने वाला Video

November 26, 2023

सड़क से खाई में गिरी कार, घायलों की मदद करने पहुंचे मोहम्मद शमी…सामने आया दिल जीतने वाला Video

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शनिवार को सरोवरनगरी नैनीताल पहुंचे थे। वहीं रास्ते में उनके सामने एक कार काई में गिर गई, इसके तुरंत बाद वह अपनी गाड़ी से निकले और घायलों की मदद की। भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने घटना का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, इसके बाद फैंस उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

 

शमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा कि मेरी आंखों के सामने इनकी कार नैनीताल में हिल रोड से नीचे जा गिरी। हमने इन्हें बेहद सावधानी के साथ कार से बाहर निकाला। शमी ने यह वीडियो शेयर करते हुए यह भी लिखा कि किसी की जिंदगी बचाकर वह बेहद खुश हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शमी के साथ और भी कई लोग वहां मौजूद थे।

वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक पर

वर्ल्ड कप के बाद शमी अभी ब्रेक पर है और वह शनिवार को नैनीताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने नौकायन किया। मिली जानकारी के अनुसार शम्मी एक निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही अपनी चचेरी बहन और भतीजी को लेने के लिए पर्यटक नगरी आए थे। स्कूल प्रबंधन ने शमी को बुक देकर उनका स्वागत किया।

 

मोहम्मद शमी को स्कूल में देखकर स्कूल की छात्राएं हतप्रभ रह गई। छात्राओं ने मोहम्मद शमी के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। इस दौरान शमी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बता दें कि वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन के बल पर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम को कई मैच जितवाए। हालांकि भारतीय टीम को फाइनल मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त मिली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें