Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maha Kumbh जा रही कार पुलिया से गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

February 22, 2025

Maha Kumbh जा रही कार पुलिया से गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

कोंडागांव : Chhattisgarh के कोंडागांव जिले में एक कार पुलिया से नीचे गिर गई जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कार सवार लोग कर्नाटक के बेंगलुरु से महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना आज सुबह 22 फरवरी 2025 को लगभग 6:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के बोरगांव के पास हुई।

अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु से एक परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। कार जब बोरगांव के पास पहुंची तब मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर एक छोटी पुलिया से नीचे गिर गई और एक पेड़ से जा टकराई।

शवों और घायलों को फरसगांव अस्पताल पहुंचाया

‘‘दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।’’ अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति ने एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। बाद में पुलिस ने शवों और घायलों को फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें