Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बली देने जा रहे लोगों की कार रेलिंग तोड़ते हुए गोमती नदी में गिरी, चार की मौत, बकरा बचा

April 11, 2025

बली देने जा रहे लोगों की कार रेलिंग तोड़ते हुए गोमती नदी में गिरी, चार की मौत, बकरा बचा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को सोमती नदी के पुल से एक कार के नीचे गिरने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। कार सवार युवक नरसिंहपुर के दूल्हा देव मंदिर से लौट रहे थे और युवकों के साथ कार में एक बकरा भी मिला था जिसे युवक मंदिर में चढ़ाने के बाद काटने और खाने के लिए अपने साथ लेकर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार युवक अपनी किसी मन्नत को लेकर दुल्हा देव मंदिर गए थे जहां उन्होंने बकरे का कान काटकर बलि दी और फिर उसे अपने साथ वापिस गांव लेके जा रहे थे। कार सवार युवक शराब के नशे में भी थे और यही शराब का नशा और तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी। हादसा इतना भीषण था कि कार में फंसे युवकों को हथौड़ा और सब्बल से कार की बॉडी काटकर निकालना पड़ा था

चालक के नशे में होने की आशंका
गुरुवार को हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तीव्र गति से आ रही थी। चूंकि कार के अंदर शराब की बोतल, एक बकरा और एक मुर्गा मिला है, इसलिए कार चालक के नशे में होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वे कार से गोटेगांव स्थित दादा दरबार में गए थे। दर्शन करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। पुलिस घटना का कारण पता करने के लिए जांच कर रही है।

मृतकों की ये हुई पहचान
मृतक किशन पटेल (40), महेन्द्र पटेल (35), सागर पटेल (17), राजेन्द्र पटेल (36) और घायल जितेंद्र पटेल और मनोज पटेल जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के चौकीताल के निवासी हैं और आपस में स्वजन हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें