Car rams into parked truck 4 people killed नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया। इसमें एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर हैं।
यह हादसा फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रवा गांव के पास चैनल नंबर 40 पर हुआ। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष है। हादसे में एक बच्चा अक्षय और उसका पिता जवाहर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पिता का वहीं उपचार हो रहा है जबकि बेटे अक्षय की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया। उधर, स्वजनों को हादसे की सूचना पुलिस ने दे दी है। वे भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक और घायल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के निवासी थे। सभी लोग कार में सवार होकर अपने गांव से दिल्ली के लिए निकले थे। रास्ते में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...