Carry alcohol while travelling : भारत में रेल सबसे यातायात का सस्ता साधन है। रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाने के लिए ट्रेनों में सफर करतें है। सफर के दौरान लोग अपने साथ तरह-तरह का सामान भी लेकर जाते है। सामान को लाने ले जाने के लिए रेलवे ने कुछ नियम बनाए है। अगर आप अपने सफर के दौरान अपने साथ शराब ले जाना चाहते है तो इन नियमों को जान लें, नहीं तो सफर के दौरान आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते है।
ट्रेन में सफर करते समय आपने देखा होगा कि कोई छिपते-छिपाते सिगरेट पी रहा है तो कोई पानी की बोतल में शराब मिलाकर पीते देख जाएगा। हलांकी, ऐसे मामले आज के समय में लगभग बंद ही हो गए हैं। लेकिन कुछ लोगों के मन में सवाल रहता है कि ट्रेन में शराब की सीलबंद बोतल ले जाना क़ानूनी है या नहीं? हालांक, रेलवे के नियम इस बारे में स्पष्ट नहीं हैं। लेकिन शराब के मामले में, राज्य सरकारों द्वारा बनाए गए क़ानून यात्रियों के लिए कुछ नियम तय करते हैं।
राज्य की शराब नीतियों पर निर्भर
ट्रेन में शराब ले जाना राज्य की शराब नीतियों पर निर्भर करेगा । हर राज्य का अपना आबकारी कानून होता है। मान लीजिए आप अपना सफर दिल्ली से शुरू करते है जहां शराब पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है और आप अपना सफर बिहार तक जारी जारी रखते है जहां शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। तो ऐसे में यदि आप दिल्ली से शराब लेकर बिहार जाते है तो आपको बिहार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इन राज्यों में पूरी तरह प्रतिबंधित है शराब
हालांकि, निर्धारित सीमा से अधिक शराब ले जाना आम तौर पर अवैध है। अगर लाइसेंस या खरीद का प्रमाण जैसी कुछ शर्तें हैं, तो वे लागू हो सकती हैं। अगर आप बिहार, गुजरात, नागालैंड या मिज़ोरम जैसे राज्यों में जा रहे हैं जहां शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है, तो इसे न ले जाएं। यह एक अपराध होगा। आपको सज़ा भी हो सकती है।
1 या 2 बोतलें ले जा सकते हैं?
इन राज्यों में ट्रेनों में शराब ले जाना भी गैरकानूनी है। भले ही शराब सीलबंद पैक में हो, अगर आप पकड़े जाते हैं, तो आपको जुर्माना या जेल हो सकती है। इसलिए अगर आपको ट्रेन में शराब ले जाना है, तो पहले यह जांच लें कि यात्रा कहां से शुरू और कहां खत्म होती है। जिन राज्यों में शराबबंदी नहीं है, वहां आप आमतौर पर 1 या 2 बोतलें ले जा सकते हैं, लेकिन यह 750 मिली से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उनकी सील बहुत मज़बूत होनी चाहिए।
जुर्माने के साथ जेल भी
इस दौरान आपके पास खरीद संबंधित बिल जरूर होना चाहिए। तय सीमा से अधिक शराब ले जाने पर आपको 25,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। वहीं सफर के दौरान शराब पीते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ-साथ आपको जेल भी हो सकती है।

