Site icon Dainik Savera Times

ईद के जुलूस में फलस्तीनी झंडा लहराने और नारेबाजी करने पर 14 लोगों पर मामला दर्ज

कोटा: राजस्थान में कोटा के बारां शहर में सोमवार को ईद के जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराने और फलस्तिनियों के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ईदगाह में बधाई देने के लिए मौजूद अधिकारियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों से यह गतिविधि रोकने का आग्रह किया। पुलिस के मुताबिक, जुलूस के मंगरोल रोड स्थित अंजुमन कमेटी कार्यालय की ओर बढऩे पर भी लोग नारे लगते रहे।

बारां सिटी थाने के क्षेत्रधिकारी योगेश चौधरी ने बताया कि मामले पर संज्ञन लेते हुए पुलिस ने धाíमक भावनाएं भड़काने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ें- ईरान पर इजरायल का सख्त रुख बरकरार, नेतन्याहू बोले- ‘अभी खत्म नहीं हुआ अभियान’

Exit mobile version