Site icon Dainik Savera Times

ईडी की गाड़ी रोकने व पथराव करने के आरोप में कांग्रेस वर्करों के खिलाफ केस दर्ज

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापेमारी करने गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के वाहनों को रोकने और उनके शीशे तोड़ने के आरोप में कांग्रेस वर्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात एक निजी वाहन के चालक ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। ईडी ने कथित शराब घोटाले के मामले में भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत सोमवार को भिलाई के मानसरोवर कालोनी में बघेल के आवास और दुर्ग में 13 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी।

ये भी पढ़ें: Heat Wave: देश में प्रचंड गर्मी का कहर, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पार

Exit mobile version