Rajasthan Fraud News : राजस्थान के जैसलमेर में सम थाना पुलिस ने ऑनलाइन फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्यटकों को भ्रमित कर धोखाधड़ी करने का मामला उजागर हुआ है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज बताया कि बड़ी संख्या में मामले सामने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुये देश की विभिन्न ट्रेवल वेबसाइटों को कानूनी नोटिस भेजकर बुकिंग वेबसाइट पर 173 फर्जी रिसॉर्ट को हटवाया गया।
अपनी वेबसाइटों से 173 फ़र्जी रिसॉर्ट को हटाया
इस प्रकार की देश में यह पहली कार्यवाही हुईं है, जिसमें जैसलमेर पुलिस की कार्यवाही में ट्रैवल बुकिंग कंपनियों ने अपनी वेबसाइटों से 173 फ़र्जी रिसॉर्ट को हटाया है।
उन्होंने बताया कि जिन सैलानियों के साथ फर्जी रिसॉट्र्स के संचालकों द्वारा धोखाधड़ी की गयी हैं, वे इसकी जानकारी उपपुलिस अधीक्षक जैसलमेर की आधिकारिक मेल आईडी पर देवे, ताकि पुलिस को ऐसे फर्जी संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करने में मदद मिलेगी, पीड़ित सैलानियों की पहचान गुप्त रखी जायेगी, वरन उन्हें जैसलमेर जांच के लिये आना भी नहीं पड़ेगा।
त्वरित कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश
उन्होंने बताया कि कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा बुकिंग वेबसाइट पर कुछ एडिटिंग कर फर्जी रिसोर्ट प्रोपर्टी ऐड कर पर्यटकों को भ्रमित करने का प्रयास करने की जानकारी प्रकाश में आने पर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत एवं उन्होंने स्वयं, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,जैसलमेर कैलाशदान जुगतावत एवं पर्यटन विभाग जैसलमेर को जमीनी आधार पर कार्ययोजना बनाकर ऐसे तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने के लिये प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
मेष: दिन शुभ रहेगा...